दोघट (भआघफथ)। सरोरा गांव में नगवा कुटी पर बकाया गन्ना भुगतान एवं बिजली की बढ़ी दरों को लेकर किसानों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए ठाकुर ओमप्रकाश और किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि बढ़ाई गई विद्युत दरों को वापस लिया जाए। दो सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो 17 फरवरी को सरोरा में पंचायत कर आंदोलन शुरू करेंगे। संचालन गुलाम मोहम्मद जौला ने किया। इसमें पूर्व आईएएस संजीव सबलोक, सतेंद्र, आरके अत्री, प्रेमपाल, ऋषिपाल, गोपीचंद , साहब सिंह, रामलखन, ब्रहम सिंह, राजेंद्र मौजूद रहे।