बड़ौत (बागपत)। शनिवार को डीएम ऋषिरेन्द्र और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जनपद में उच्च कोटी के कार्यों के लिए बड़ौत कोतवाल संजीव कुमार को सम्मानित किया। वहीं उप्र के डीजीपी ने भी मेरठ में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए पदक देकर सम्मानित किया। यह पदक उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने दिया।