बागपत। महिला अस्पताल के शुरू न होने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने डीएम, प्रमुख सचिव चिकित्सा, राज्य बाल आयोग से 30 दिन में में रिपोर्ट तलब की है। आरटीआई एवं बाल अधिकार संरक्षण कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि महिला अस्पताल शुरू न होने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयोग ने विभिन्न बिंदुओं पर 30 दिन में रिपोर्ट तलब की है। बताया कि जिले में सात लाख महिला और बच्चे अधिकारों से वंचित है।