फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से होनी वाली ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण बालक और बालिका खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि घोषित की गई। प्रतियोगिता के लिए भार निर्धारित किया गया। युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में 100, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, कुश्ती के 50 से 97 किलोग्राम भार वर्ग और वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। बालिका वर्ग में 100, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, लंबी-ऊंची कूद, गोला फेंक, डिस्कर्स थ्रो और कबड्डी का मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को खेकड़ा ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज बसी में, 20 दिसंबर को बड़ौत ब्लॉक के जनता वैदिक कॉलेज में, बागपत ब्लॉक के इंटर कॉलेज सरूरपुर कलां में और बिनौली के राष्ट्रपुत्र भाई राजी व दीक्षित खेलकूद शिक्षा संस्थान दादरी रोड रंछाड़ में 21 दिसंबर को और 22 दिसंबर को पिलाना ब्लॉक के महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज ढिकौली में प्रतियोगिताएं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें