फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग राज्य की मांग को लेकर 22 दिसंबर से चलेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका के कार्यालय में हुई। इसमें सोमेंद्र ढाका ने कहा कि पार्टी छोटे राज्यों के निर्माण के पक्ष में है। उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित करने के लिए आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पश्चिमांचल के नाम से अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर 22 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आंदोलन किया जाएगा। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह, नगराध्यक्ष खेकड़ा सुधीर धामा, अजित सिंह एडवोकेट, सुरजीत ढाका, अमित, नौशाद अली, वीरेंद्र आर्य, संजीव कुमार, संसार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें