अब 11, 12 और 13 दिसंबर में होंगी खूब शादियां
बड़ौत। देवोत्थान एकादशी के बाद से शादियों की धूम हैं। दावताें का दौर चल रहा है। अब दिसंबर में 11, 12 और 13 दिसंबर को खूब शादियां होंगी। इसे देखते हुए बाजारों में शादियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ी है। पंडित कुंदन शर्मा और आकाश भारद्वाज ने बताया कि इन दिनों भगवान विष्णु का पूजन पुण्य लाभ देने वाला होता है। उन्होंने कहा कि शादियाें के लिए अगले माह 11 से 13 दिसंबर तक शादियों के लिए बेहतर समय रहेगा। इसके बाद 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक मांगलिक कार्य बाधित रहेंगे। 14 जनवरी के बाद से शादियां शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 11 मार्च तक शुभ मुहूर्त तक शादियां होंगी।