फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को निरोगी बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सरस कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी सरोरा में वर्ल्ड फार्मेसिस्ट डे धूमधाम से मनाया, इसमें छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी के ज्ञान से लोगों को निरोगी बनाने का संकल्प लिया। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नितिन शर्मा, संस्था के निदेशक डॉ. पवन प्रकाश, दिनेश कुमार गुप्ता व समाज सेवी डॉ. देवेंद्र पंवार ने किया। पोस्टर, मॉडल, क्विज प्रतियोगिता मेें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. नितिन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को फार्मेसी दिवस का महत्व बताया। इस दौरान पौधरोपण मेें साक्षी, निधि, मॉडल में मोहम्मद आमिर व शहबान अली, पोस्टर प्रस्तुति में विपिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को मुख्य अतिथियों ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें