बागपत। पूर्व विधायक रामवीर शौकीन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत है। दिल्ली में उसका पहले ही इलाज चल रहा था। इसी बीमारी के चलते उसे पहले जिला अस्पताल में रखा गया और इसके बाद जिला कारागार के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। यहीं से उसे बुधवार को चेकअप के लिए पुलिस लाइन की गारद की सुरक्षा में दिल्ली भेजा गया था।