बागपत। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि किसानों के लिए 20 से 30 सितंबर तक सट्टा प्रदर्शन किया जाएगा। किसान अपने मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां अपने खातों में अपडेट करा लें। किसानों को मैसेज के माध्यम से भी पर्ची की जानकारी दी जाएगी। सट्टा नीति के प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाएगा। एडवांस में गन्ने का तौल नहीं होने दिया जाएगा।