बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी मनी। इसमें छोटे बच्चों ने राधा, कृष्ण, सुदामा आदि की आकर्षक वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने मनमोहक वेशभूषा धारण कर आकर्षित किया। प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने प्रमाण पत्र बांटे। बिनौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मुरली बनाओ प्रतियोगिता हुई, इसमें स्वीटी प्रथम, रेखा द्वितीय, मुस्कान तृतीय रही। बीईओ सतीश शर्मा व प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने विजेता पुरस्कृत किए। जय पारस पब्लिक स्कूल में भी छात्र-छात्राओं ने राधा कृष्ण की लीला से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिवाना के एमजेएम पब्लिक स्कूल, तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल, पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर सुंदरनगर, पुट्ठी के श्री साईं ग्लोबल एकेडमी में भी जन्माष्टमी मनाई गई।