बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के कर्मचारियों का 29 अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन स्थगित हो गया। जिलाध्यक्ष रमेश चंद पांचाल ने शिक्षक पद पर पदोन्नति, पुरानी पेंशन, लिपिक संवर्ग का पुनर्गठन, परिचारकों की भर्ती, वित्त विहीन विद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली को लेकर छह सितंबर को डीआईओएस दफ्तर पर धरना दिया जाएगा।