बागपत। शाम के समय एकाएक बादल घिरकर आए और बारिश होने से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। रविवार को सुबह से उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम करीब पांच बजे आसमान में बादल छा गए। बूंदाबांदी शुरू हुई। करीब एक घंटे तक बारिश होती रही। बारिश के दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन कम रहा। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। देहात क्षेत्र में भी कई जगह बारिश हुई। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से फसलों को लाभ होगा।