फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस के तत्वावधान में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. किरन गर्ग के नेतृत्व में बोलती दीवार शीर्षक के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पोस्टर रंगोली प्रतियोगिता और शहीदों के बलिदान से संबंधित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। उत्तर प्रदेश राजऋषि टंडन की समन्वयक एवं एनएसएस यूनिट लीडर किरण गर्ग ने बोलती दीवार के विषय में छात्रों को जागरूक किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने विभिन्न प्रकार के चित्र पोस्टर इत्यादि से दीवारों को एक जीवंत रूप में बदल दिया। प्राचार्य डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बोलती दीवार का निरीक्षण किया और छात्रों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. महेश कुमार मुछाल, कविता अग्रवाल, दीपक जैन, सचिन जैन इत्यादि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें