बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में स्वच्छता के प्रति कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एसएसजी-18 ऐप की जानकारी दी। बताया कि वह इस एप को डाउन लोड कर सकते हैं और इसमें चार प्रश्न आएंगे। जिनका उन्हें जवाब देना होगा। स्वच्छ भारत मिशन के बाद स्वच्छता पर कितना असर पड़ा है के प्रश्नों के जवाब देकर अपने जनपद को देश में नंबर एक पर पहुंचा सकते हैं। इसको डाउन लोड करके वह सफाई की अन्य जानकारी भी लें सकते हैं। ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सकें। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एक अगस्त से 31 अगस्त चलेगा और सोमवार को केंद्र से एक टीम आएगी जो जनपद के दस गांवों का भ्रमण करने के बाद रिपोर्ट तैयार करेगी। प्राचार्य डा. अनिल चौहान ने भी विस्तार से एप के बारे में जानकारी ली। ब्यूरो