बागपत। हाइवे पर सिसाना गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सिसाना गांव के पास सोमवार की दोपहर एक बजे के तेज रफ्तार से आ रही बाइक और ई-रिक्शा में सामने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार निवासी निवासी गुलजार और भूरा, खेकड़ा निवासी राहुल एवं रिक्शा चालक मोनू पुत्र श्याम निवासी बागपत घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार भाग गया। घायल गुलजार ने बताया कि निवाड़ा गांव से आठ माह पहले सलामती के बच्चे गायब हो गए। कई बच्चे तो वापस लौट आए है, लेकिन अभी तक मेहरूना (7) और गुड्डू (8) नहीं मिले हैं। इन बच्चों को ढूंढने के लिए दिल्ली गए थे। वापस लौटते समय उनके साथ हादसा हो गया। रिक्शा चालक मोनू ने कोतवाली में तहरीर दी।