बागपत। राशन की कालाबाजारी में 2010 से और अब तक विभिन्न थाने में 20 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसका खुलासा आईटीआई से मांगी गई सूचना से हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि राशन की काला बाजारी करने में थाना क्षेत्र में मुकदमों की सूचना मांगी । बागपत और खेकड़ा ने सूचना नहीं दी, लेकिन चांदीनगर, बिनौली ने कभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 2010 से अब तक 20 मुकदमे ही काला बाजारी में दर्ज किए हैं। जिला आपूर्ति से लाइसेंस निरस्त की सूचना मांगी जो नहीं दी गई।