बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया । विद्यार्थियों को पौधरोपण के लिए एक निश्चित भाग सौंपा। छात्र-छात्राओं ने पौधों के दैनिक जीवन में उपयोग और महत्व के बारे में बताया। विभिन्न बीमारियों में इन औषधि पौधों को कैसे प्रयोग में करें इस बार पर भी प्रकाश डाला गया। प्रत्येक हाउस ने लगाए गए पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं ली। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, विभाग अध्यक्ष डॉ. राजीव चौहान, डॉ. वारिज पांडेय, विश्वनाथ गौतम, सीमा तोमर, मनोज चौहान, जगत सिंह, पूजा, गजे सिंह मौजूद रहे।