फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिवसीय सरल संस्कृत सम्भाषण केन्द्र शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज मवी कलां में उप्र संस्कृत संस्थान के तत्वावधान मेें चल रहा दस दिवसीय सरल संस्कृत सम्भाषण केंद्र शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभंारभ मुख्य अतिथि केशव सिंह, प्रधानाचार्या मंजू देवी, अंशुल कुमार ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि केशव सिंह ने कहा कि संस्कृत हमारी देववाणी है, जिसे छात्रों को ही नहीं अपितु सभी को पढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि बालकिशन ने कहा कि जहां संस्कृत संस्कार है और हमें इसका व्यवाहरिक रूप से उच्चारण करना चाहिए। प्रधानाचार्या मंजु देवी ने कहा कि संस्कृत भाषा का व्यवहारिक रूप से उच्चारण करना है। संस्कृत एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसमें छात्रों को सही पर पूर्ण अंक मिलते है। जिला सरल संस्कृत केंद्र प्रमुख अंशुल कुमार ने कहा कि संस्कृत भाषा बहुत सरल है और इसके उच्चारण मात्र से प्राणायाम भी होते हैं। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें