बागपत। आरक्षी हरिओम भाटी और पंकज कुमार सोशल मीडिया सेल बागपत में तैनात हैं। उनके द्वारा यूपी पुलिस की ट्वीटर और ट्वीटर सेवा के माध्यम से आने वाली आम जनता की शिकायतों का कठिन परिश्रम व लगन पूर्वक निस्तारण करने पर पुलिस महानिदेशक उप्र ने सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। बृहस्पतिवार को एसपी जयप्रकाश ने पुलिस कार्यालय में दोनों आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र दिए।