अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा ने डीएवी इंटर कॉलेज में चल रहे छात्र सभा का गुरुकुल के दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रात:काल संगठनात्मक विकास के लिए हाथ और पैर के ताल मेल के साथ मांसपेशियों का अभ्यास कराया। शिविर में करनाल से आर्य विजय चरथावल से अमन और विनीत ने पीटी का अभ्यास कराया। मध्यकालीन सभा में हरियाणा से आए प्रशिक्षक रोहताश ने स्वस्थ के बारे में जानकारी दी। शिविर में 111 छात्रों ने भाग लिया। प्रधान अवनीश आर्य, उपेंद्र, गुरूकुल अधिष्ठाता व्रिमेश, राज सिंह, सहदेव, कृष्ण, संदीप, अंकित, प्रमोद, अंकित, अनुज, निशांत का सहयोग रहा। ब्यूरो
र