फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जल्द होगा निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जल्द निर्माण शुरू होगा। इसका टेंडर हो चुका है। दिसंबर 2019 तक मार्ग बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

बड़ौत से मुजफ्फरनगर तक मार्ग की लंबाई 59.170 किलोमीटर है। जल्दी ही इस पर निर्माण शुरू होगा। यह मार्ग दस मीटर चौड़ा बनेगा। गांवों में 14 मीटर चौड़ा होगा। एक-एक मीटर के नाला बनाया जाएगा। बुढ़ाना और शाहपुर में चार लेन बनेगा। इस मार्ग के बनने से दिल्ली से हरिद्वार की दूरी कम होगी। इससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के भड़ल, दाहा, कान्हड़, पुसार, बामनौली, बिजरौल गांव से होकर मार्ग गुजरता है। इससे कई गांवों में अधिक विकास होगा। ग्रामीण मांगेराम, सतेंद्र पंवार, विक्रम सिंह, सोनू माया, यशपाल राणा, प्रेमपाल ने कहा कि केेंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल के प्रयास से ही मार्ग बन रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें