बिनौली (बागपत)। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को आयोजित समारोह में गुरुकुल के छात्र सम्यक जैन पुत्र सतेंद्र जैन निवासी बिनौली और प्रांजुल मिश्रा पुत्र आशु मिश्रा निवासी बागपत को सम्मानित किया। जेईई मेंस परीक्षा में सम्यक जैन ने 130 अंक प्राप्त कर 29281वीं रैंक हासिल की और प्रांजुल मिश्रा ने 96 अंक प्राप्त कर 63500वी रैंक हासिल की। रविवार को स्कूल में हुए समारोह में दोनों होनहार छात्रों को संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने किया। इसमें नितिन शर्मा, चंद्रवीर सिवाच, जितेंद्र आर्य, काजल आदि रहे।