बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आठवीं प्री यूपी शूटिंग प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को होगी। प्रबंधक जयचंद दरोगा ने बताया कि इसका शुभारंभ एसपी जयप्रकाश और उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री रामेंद्र शर्मा करेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 800 शूटरों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली है।