अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाने पर अतिक्रमण को लेकर पुलिस और व्यापारियों की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ओमबीर ने कहा कि कस्बे में जिस प्रकार अतिक्रमण है, वह बड़े विवाद को जन्म दे सकता है। व्यापारी अतिक्रमण न करें। व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो मजबूरन पुलिस को सख्ती से पेश आना पड़ेगा। किसी भी प्रकार का विरोध बर्दास्त नहीं किया जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश बंसल ने आश्वासन दिया के सभी व्यापारी अतिक्रमण के खिलाफ लामबंद है और पुलिस का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, राजकुमार, ईश्वर दयाल अग्रवाल, नवीन, अमित, पवन गोयल, आलोक गर्ग, श्रीचंद गौतम, अनिल, मंगल सैन शर्मा, संजय मित्तल आदि उपस्थित रहे।