फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम का पालन करने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस लाइन और एआरटीओ दफ्तर के पास रविवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ। रोड सेफ्टी क्लब के छात्र-छात्राओं ने बाइक रैली में पहुंचे लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इसके बाद बाइक रैली निकाली। आरटीओ ओपी सिंह ने रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियम से वाहनों का चलाना चाहिए। दो पहिया वाहन हो या चार पहिया, सभी दस्तावेज पूरे होने चाहिए। सड़क पर वाहन को लेकर चलने से पहले नियमों से चलने का संकल्प लें, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी। बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसके माध्यम से लोगों को वाहनों को नियम कायदे से चलाने की अपील की। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया राष्ट्र वंदना चौक पर कैंडल मार्च निकाला, इसमें सड़क हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसमें सामाजिक संगठन और विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें