बड़ौत (बागपत)।
नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में प्रवेश न देने की शिकायत एक छात्र ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम से की और स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। बड़ौली रोड निवासी आशीष पुत्र जस्सू मंगलवार को तहसील पहुंचा और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में प्रवेश लेना चाहता है, लेकिन कॉलेज प्रशासन प्रवेश नहीं दे रहा है। उसने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान मैंने अपने दोस्तों के साथ कॉलेज मेें जन्मदिन मनाया, इस पर कॉलेज प्रशासन ने पनिसमेंट भी दिया था और उसने गलती भी मान ली थी, लेकिन इसके बावजूद उसे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम अरविंद कुमार का कहना था कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।