फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई कढाई प्रशिक्षण शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा में कौशल सुधार केंद्र की ओर से चल रहे सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण किया। ग्राम प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि लता शर्मा के आवास पर मंडलीय ग्राम सहयोग नजीबाबाद कौशल सुधार प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में सात मार्च को प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ, इसमें महिला और युवतियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया। इसमें प्रधान और वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार ने प्रमाण -पत्र और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इसमें राज किशोर शर्मा, सुषमा, फरा, साक्षी, रुखसाना, जिया, पारुल शर्मा, दीपिका रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें