फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा बिल वसूलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जलालपुर के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया और ज्यादा विद्युत बिल वसूले जाने को विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि ग्रामीणों से विद्युत विभाग अधिक दर पर विद्युत बिल वसूल कर रहा है। उनकी खपत 100 रुपये प्रतिमाह बैठती है जबकि 450 रुपये प्रतिमाह से अधिक वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं 500 से लेकर 800 रुपये तक विद्युत बिल वसूले जा रहें है। इस संबध में वे पहले भी शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने एसडीएम से ज्ञापन देकर मांग की कि वे इस समस्या को दूर कराएं और फुंके ट्रांसफॉर्मर भी शीघ्र बदलवाए जाएं। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच की रिहाना खातून, नूरजहां, समीशा, लाल्ली, अफसाना, मौमिना, निशा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें