फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक एडवोकेट गजराज सिंह के आवास पर हुई। इसमें विभिन्न प्रस्ताव रखे और तय किया सोमवार को समस्याओं को लेकर डीएम से मुलाकात करेंगे। चमरावल रोड पर डिग्री कॉलेज तक कोई भी ब्रेकर नहीं है। जिस कारण हादसे हो रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय वंदना चौक से तहसील तक भी कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। यहां पर स्पीड ब्रेकर लगाने की प्रस्ताव रखा राष्ट्रवंदना चौक से मेरठ रोड पर शुगर मिल तक पानी की निकासी की कोई भी व्यवस्था नहीं है। सड़क के दोनों तरफ नाले बनवाए जाए, ताकि पानी की निकासी हो सके। सभी मांगों को डीएम से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा प्रकाश चंद दरोगा के निधन के बाद उपाध्यक्ष पद पर प्रेम चंद को मनोनीत किया। इसकी अध्यक्षता मास्टर रघुवीर सिंह ने की। राजपाल शर्मा, कृष्ण कुमार, चरण सिंह तेवतिया, राजपाल दीक्षित, अवधेश कुमार, ब्रजमोहन गौतम, कृष्णदत्त शर्मा, गंगाराम, मास्टर बशीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें