फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। ईद को शांतिपूर्वक मनाने के लिए को किरण सुख गार्डन में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधानों, गणमान्य व्यक्तियों एवं एस-7 व एस-10 के सदस्यों ने भाग लिया। सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने कहा कि हमें त्यौहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान भी करना चाहिए। बताया कि असामाजिक तत्व पुलिस के रडार पर रहेंगे। किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ईद पर बिजली, पानी की आपूर्ति और सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा। गांव कल्याणपुर से मास्टर अहमद ने क्षेत्र की पुरानी चली आ रही रिवायतों को बरकरार रखते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार को मनाए जाने की अपील की। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी गांवों के बाजारों, चौराहों तथा ईदगाहों के आसपास के स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी गांवों के चौकीदारों से भी सजग और सचेत रहने के लिए कहा। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, जितेंद्र सोम, अशोक फौजी, कोमल सोम, रविंद्र प्रधान, दिनेश शर्मा, यशपाल सिंह, तेजपाल सिंह, हाजी वसीम अहमद, अहमद अली, सरवर, प्रेमपाल, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें