बड़ौत (बागपत)। भारत विकास परिषद के तत्वाधान में जैन स्थानकवासी धर्मशाला में लगाए गए रक्तदान शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं की भीड़ उमड़ी।
गुरू तेगबहादुर अस्पताल दिल्ली के सहयोग से लगाए गए इस रक्तदान शिविर में भारत विकास परिषद के सदस्यों, महिलाओं, पुरुष, स्कूली छात्र-छात्राओं आदि ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन बड़ौत विधायक कृष्णपाल मलिक ने किया। रक्तदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। लोग एक दूसरे को प्रेरित करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर बोलते हुए गुरू तेगबहाुदर दिल्ली के चिकित्सक हरीश ने बताया कि नगर में रक्तदान के प्रति हमेशा उत्साह रहता है लोगों में रक्तदान से कोई हानि नहीं होती। रक्तदान शिविर में 221 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर परिषद के आलोक जैन, अनुराग जैन, विवेक जैन, डॉ. भवानी शंकर शर्मा, संजय जैन, अतुल जैन, विशाल वर्मा, प्रवीण जैन, मुकेश जैन, सुरेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, प्रदीप जैन, योगेश जैन, राजेश जैन, अनुराग राय जैन, डॉ. रामवतार गर्ग का सहयोग रहा।