बागपत। एससी बोस पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। असमें डॉ. श्राफ हॉस्पिटल दिल्ली के डॉक्टरों ने 200 मरीजों की जांच की। इसमें मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच की गई। 35 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। इन्हें हॉस्पिटल के लिए भेजा। टीम में अमेरिका के डॉक्टरों ने भी मरीजों की जांच की। मास्टर प्रहलाद सिंह, आनंद चौधरी, नौशाद अली, अरूण नैन, चांदवीर, गौरव सोलंकी, हरेंद्र फौजी, अंकित नैन, नितिन नैन का सहयोग रहा।