अमीनगर सराय (बागपत)। नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में बृहस्पतिवार सुबह श्री गणेश भगवान की पूजन हुआ। सभी देवी-देवताओं की वेद मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की । मूर्तियों को अनेक प्रकार के सुंदर वस्त्रों से वस्त्राधिवास कराया। आरती के बाद प्रसाद बांटा। मुख्य पुजारी दीनानाथ पाठक कार्यक्रम कराया। इसमें संजय वर्मा, संदीप बंसल, आलोक गर्ग, नीटू, भोपाल कोयले वाले, अनिल पाराशर, पंडित मुकेश शर्मा, पप्पू लाला, अरुण मंगल का विशेष सहयोग रहा।