बागपत। होमगार्ड में मृतक आश्रित कोटे से भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की दौड़ कराई। इसमें छह पुरुषों और दो महिलाओं ने भाग लिया।
जिला कमांडेंट नीता भारतीय की निगरानी में मंगलवार को परीक्षा हुई। अंकित, प्रमोद और रीता ने अपने पिता की जगह आवेदन किया। वहीं रीना ने पति शौकेंद्र के आश्रित के तौर पर आवेदन किया। चांदीनगर मार्ग पर दौड़ का आयोजन किया । इसमें नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्रा, एटीडीसी प्रवीण कुमार, बीओ जयवीर सिंह, लिपिक प्रवीण कुमार मौजूद रहे।