हिंदी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रहे रोहित को सम्मानित किया
पिलाना (बागपत)। हिंदी पखवाड़ा के तहत आठ जनवरी को गृह मंत्रालय दिल्ली में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव निवासी रोहित कुमार ने भी भाग लिया। उन्होंने निबंध में हिंदी की महत्ता के बारे में लिखा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने रोहित को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रोहित के निबंध लेखन को सराहा गया। प्रतियोगिता के बाद गांव पहुंचने पर रोहित का परिवार के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। उसने बताया कि वह गृह मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। उसका लगाव हमेशा से ही हिंदी से रहा है। इनमें ग्राम प्रधान नाजिम, रविंद्र, मनोज, दीपक, माम चंद आदि रहे।