बागपत। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट पब्लिक स्कूल ने क्रिसमस पखवाड़े के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान प्रभु यीशू के जन्म पर प्रकाश डाला। सांता क्लॉज ने बच्चों को टॉफी, चॉकलोट, गिफ्ट, गुब्बारे और अन्य उपहार दिए। सिस्टर क्रिस्टी, मरिन, सिस्टर जीस, अमीमा ने लोगों को प्रभु यीशू के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया मां मारिया, संत जोसेफ और प्रभु यीशू की मनमोहक झांकियां निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्कूल पर आकर समाप्त हो गई। निशा, अर्चना, सुनीता, शालिनी, स्वाति मौजूद रहे।