शिविर में 205 आंख रोगियों की जांच
दोघट। निरपुड़ा गांव स्थित जैन धर्मशाला में कल्याणं करोति मेरठ एवं जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति बागपत के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने 205 नेत्र रोगियों की जांच की। सभी नेत्र रोगियों को निशुल्क दवाएं दीं। इस दौरान 17 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया और उन्हें निशुल्क नेत्र चिकित्सालय कैटोनमेंट अस्पताल मेरठ छावनी ले जाया गया। जहां डॉ. रजत त्यागी मोतियाबिंद का ऑपरेशन करेंगे। शिविर में हरिभूषण अग्रवाल, प्रताप सिंह, बिल्लू पंडित, सुमेश जैन, मोनू, मीता, विजय, ओमवीर सिंह, चौधरी सत्यपाल सिंह, चौधरी हरपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।