फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो में लापरवाही मिली तो होगी अफसरों पर कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ने कहा लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि कार्यों को तत्काल पूरा कराया जाए। कार्य में गतिशीलता लाए। विकास कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। जो अधिकारी अपने कार्य को गुणवत्ता, कर्तव्य निष्ठा के साथ नहीं करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए सही जांच कर छात्रवृत्ति, पेंशन खाते में समय से भेजे। उन्होंने कहा सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए हैं उनका कार्य पूरा किया जाए। सीएमओ को निर्देश दिए बाहर से दवाई नहीं लिखी जाए अगर बाहर से दवाई लिखी जाती है और ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो उसके जिम्मेदार विभागीय अधिकारी होंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। । जल निगम को निर्देश दिए खराब हैंडपंप तत्काल सही किया जाए। आईजीआरएस पोर्टल प्रधानमंत्री संदर्भ मुख्यमंत्री संदर्भ पर जो शिकायतें लंबित हैं उनका तत्काल निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें