बड़ौत (बागपत)।
मानदेय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एकत्रित होकर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संविदा कर्मचारियों ने कहा विगत चार माह से उन्हें ठेकेदार एनके मिश्रा मानदेय नहीं दे रहा है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने के कारण न तो समय पर स्कूल मेें बच्चों की फीस जमा हो पा रही है और न ही परिवार का खर्च चल पा रहा है। दर्जनों बार अधिशासी अभियंता अजय कुमार व ठेकेदार से मानदेय की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने कहा मानदेय को लेकर ठेकेदार पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन में राहुल, विनय, पीतम, राजीव, सुभाष, मांगेराम, धर्मेंद्र, सोमपाल, इमरान, कल्लू आदि रहे।