फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित चेयरमैनों का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट और टीकरी में नवनिर्वाचित अध्यक्षों का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने मतदाताओं का आभार जताया। नगर पंचायत दोघट में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबीता देवी और उनके पति लोकेंद्र ठेकेदार का कस्बे में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कस्बे की समस्याओं को दूर कराया जाएगा। बाजार में व्यापारियों में जो असुरक्षा का माहौल है, उसे समाप्त किया जाएगा। पुलिस चौकी खुलवाई जाएगी और इस संबंध में जल्द ही एसपी से मिला जाएगा। जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए भी इंजीनियरों से बातचीत की जाएगी। स्वागत करने वालों में अमरपाल, राजेंद्र, धर्मवीर, रामनिवास आदि शामिल रहे। वहीं नगर पंचायत टीकरी में नवनिर्वाचित चेयरमैन सोमपाल राठी ने कस्बे में भ्रमण कर मतदाताओं से मिले और उनका आभार जताया। इस मौके पर लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा जनसमस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें