फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों पर छापे, तीस नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत और खेकड़ा की खाद की लाइसेंसी दुकानों पर प्रशासनिक अफसरों ने शनिवार को छापामारी की। टीम ने यूरिया और डीएपी के तीस नमूने लिए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम विवेक कुमार यादव ने टीम के साथ शनिवार को बागपत और खेकड़ा की सहकारी दुकानों और खाद की लाइसेंसी दुकानों पर छापामारी। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार तो अपनी दुकान बंद करके टीम को देखकर चले ही गए। एसडीएम के मुताबिक 15 दुकानों पर छापामारी की। इन दुकानों से 15 यूरिया और 15 डीएपी के सैंपल लिए हैं। जांच के लिए उनको लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी गुणवत्ता का पता चलेगा। उन्होंने कहा जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें