फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार, सीखा लेजियम

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार
विज्ञापन

दोघट(बागपत) । नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में सूर्य नमस्कार एवं लेजियम का अभ्यास कराया।
योगाचार्य रवि शास्त्री ने छात्राओं को पीटी, सूर्य नमस्कार एवं लेजियम का अभ्यास कराया। योग के द्वारा मनुष्य का शरीर बलिष्ठ होता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और मनुष्य अनेक विकारों से दूर रह पाता है। योग के द्वारा अपने स्वास्थ्य को ही नहीं जीवन को भी सुखमय बना सकता है। उन्होंने कहा कहा वर्तमान समय में शैली और खानपान तक जहरीला होता जा रहा है। इससे बचने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना जरूरी है। इससे हम अपने शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ा सकते हैं। निरंतर एक स्वस्थ जीवन का लाभ लेकर जीवन में अपने शरीर का पूर्ण विकास कर सकते हैं। इसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य रुकम पाल सिंह यादव, सतीश जैन, यतेंद्र आर्य, सुशील कुमार, गजेंद्र, प्रशांत, देवेंद्र प्रधान, सीमा छिल्लर, नीरा, दीपा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें