फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगौली में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगौली में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन


चांदीनगर। सिंगौली तगा गांव में राजमिस्त्री मकान निर्माण के समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। उसकी दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रटौल निवासी जगदीश उर्फ जग्गू (35) पुत्र हरवंश, राजमिस्त्री था। वह सिंगोली तगा गांव में एक किसान का मकान निर्माण कर रहा था। शुक्रवार सुबह दीवार पर लेंटर डालने से पहले जैसे ही सरिया उठाया। तभी मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया टच हो गया। इससे जगदीश बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीण उसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के उसकी दौरान मौत हो गई। करंट लगने की जानकारी मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अफसरों से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें