दोघट/ दाहा (बागपत)। आर्य वीर दल उप्र के पूर्व प्रधान प्रशिक्षक और शिविर संयोजक राम गोपाल आर्य ने कहा नारी सम्मान करने से ही समाज का निर्माण संभव है।
जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में 30 सितंबर से सात दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा योग एवं संस्कार शिविर का आयोजन होगा। बृहस्पतिवार को छात्राओं को संबोधित करते शिविर के संयोजक रामगोपाल आर्य ने कहा समाज में बालिकाओं को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। बालिकाएं स्वाभिमान और सम्मान के साथ-साथ स्वस्थ रहे, इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दाहा, पलड़ी, पलड़ा, शाहजहांपुर, चंदायन, नंगला, गढ़ी फुजलपुर, इटावा, बुढाना, बड़ौदा, गैडबरा, दिल्ली, तवेला गढ़ी, निरपुड़ा, भड़ल आदि गांवों की 600 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। शिविर का उद्घाटन एक अक्तूबर को प्रात: नौ बजे होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य समर सिंह, व्यवस्थापक हरपाल आर्य, संयोजक रामगोपाल आर्य, पीटीआई धर्मवीर, प्रवीन कुमार, राजवीर, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।