फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में दो दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य निर्मात्री सभा के तत्वावधान में संस्कार विद्यापीठ टीकरी में दो दिवसीय वेद ज्ञान एवं चरित्र निर्माण शिविर शुरू हो गया। शिविर के प्रथम दिन उत्तराखंड से पहुंचे आचार्य हनुमंत प्रसाद ने कहा जीवन में चरित्र ही सब कुछ है। चरित्र निर्माण करते हुये वेदों की वाणी को अपनाना चाहिए। चरित्र मनुष्य के जीवन का अमूल्य खजाना है। इसे किसी भी हाल में नष्ट नहीं करना चाहिए। वर्तमान समय में युवाओं और युवतियों में चरित्र का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा हमेशा गलत कर्मों से बचना चाहिए और सत्य की राह को अपनाना चाहिए। इस मौके पर भजन उपदेशक देवेंद्र आर्य ने भजनों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर संस्था की प्रधानाचार्य सुमन चौधरी ने विचार रखे। इसमें सत्यवीर राठी, विशाल तोमर, अरुण तोमर, पंकज राठी, देवव्रत राठी, सुशील राठी, धर्मेंद्र राठी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें