जिले के 800 युवाओं को मिला रोजगार : तोमर
बड़ौत (बागपत)। खादी ग्रामोद्योग की मध्य जोन जोनल कमेटी के सदस्य जयप्रकाश तोमर ने कहा मधुमक्खी पालन कर जनपद के युवक आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं।
बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा अथक प्रयास कर बागपत जनपद में मधुमक्खी पालन की 50 यूनिट खोली गई है। इसमें 800 लोगों को रोजगार मिला है। जबकि इससे पूर्व पांच से 10 यूनिट चल रही थी। इसके लिए ओर प्रत्यावेदन आ रहे हैं। उन्होंने कहा जिलाधिकारी जिला टास्क योजना की बैठक बुलाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें । उन्होंने बताया मधुमक्खी पालन कैसे करें। इसके लिए खादी ग्रामोद्योग ने प्रशिक्षण देकर तैयार करेगा और स्वयं अपने द्वारा उसकी खरीद करेगा। उन्होंने गुड़ और शक्कर के सेलेक्टर पैकेज के लिए भी रोजगार के साधनों के लिए दरवाजे खोले हैं। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया जाता है। उन्होंने कहा किसान कैसे जागरूक हो और उन्हें रोजगार मिले और इसके लिए भी वे प्रयासरत हैं। उन्होंने कुमारों को चाक देकर उन्हें रोजगार बढ़ने के अवसर दिए। खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से सोलर, मोबाइल, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन आदि के कोर्स कराए जाते हैं।