बड़ौत (बागपत)। भारतीय ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के बैनर तले प्रधान डाकघर में चौथे दिन भी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखकर धरना दिया।
हड़ताल के चलते सभी डाकघरों की शाखाओं में चौथे दिन डाक का आदान प्रदान ठप रहा। विभाग की तरफ से मांगे पूरी न होने के कारण ग्रामीण डाक सेवकों में रोष है। उन्होंने कहा सरकार ग्रामीण डाक सेवकों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। सभी कर्मचारी एकजुट होकर भूख हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेंगे। अब कर्मचारियों का शोषण सहन नहीं होगा। धरने पर बैठने वालों में बिजेंद्र सिंह तोमर, मनेंद्र सैनी, दिनेश, सतबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक वर्द्धन, सोहनवीर, ज्ञानचंद, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, कंवर पाल सिंह, पंकज कुमार, अमर सिंह, अशोक कौशिक, श्रीभगवान, रमेश चंद चौहान आदि रहे।