अमीनगर सराय (बागपत)। लायंस क्लब की ओर से कमाला गांव स्थित निर्माणाधीन कॉलेज में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने कहा पौधरोपण से पर्यावरण शुद्ध होता है और प्रदूषण दूर पर नियंत्रण हो जाता है। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए जो पेड़ बनकर लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं। गजेंद्र सिंह बली, प्रधान अजयवीर सिंह, राज किशोर, विकास चौधरी, अमित कुमार, अरुण कुमार, मनीष जैन, राजपाल दीक्षित, बशीर अहमद मौजूद रहे।