फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधा रोपा, पौधे की सुरक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत गौरीपुर जवाहर नगर गांव में प्रधान कमलेश देवी ने पौधे लगाए और गांव के लोगों ने भी पौध रोपण करने को कहा। इस मौके पर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश कुमार, सुंदर पाल सिंह, ओमपाल सिंह ने पौधा रोपण कर पेड़ की विशेषता बताई। दूसरी तरफ कस्बा टटीरी के बेगराम राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारी राजेंद्र सिंह ने सात पौधे लगाए और पौधों का बच्चों की तरह देखभाल करने का संकल्प लिया। सफाई कर्मी ने नवीन टेलर और उसकी पत्नी रीना के साथ पौधरोपण किया। इससे पहले दोनों दंपति विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान भी कर चुके हैं। उन्होंने कस्बे के लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें