बागपत। योग दिवस बनाने को लेकर शासन और प्रशासन गंभीर है। मंडलायुक्त ने नोडल अधिकारी नामित करने और ब्योरा कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं। चयनित साधकों को पूर्वाभ्यास कराया जाए। ब्लॉक और तहसील मुख्यालय पर सात से आठ बजे तक योग होगा। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने प्रशासन से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा प्रशिक्षक से योगाभ्यास भी कराए।। 21 जून को विश्व योग दिवस का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए। शिविर में पहुंचने वाले साधकों के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रूट चार्ट बनाए। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा शिविर स्थलों के पास रहे। उन्होंने योग दिवस को एक उत्सव के तौर पर बनाने के लिए निर्देशित किया।